विक्की दुबे
गोपीगंज (भदोही) नगर के अजंही मोहाल निवासी महिला पुष्पा ने पड़ोसी भाजपा नेता के पुत्र पर छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास व धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी है |
मोहाल निवासी कामता प्रसाद की पत्नी पुष्पा ने थाने मे तहरीर देकर घटना से अवगत कराया | बताया कि एक अक्टूबर को रात आठ बजे के लगभग जब वह सूखने के लिए छत पर फैला कपड़ा उठाने गयी थी |इस बीच पड़ोसी युवक दिवाल फाद कर उसके छत पर आ गया| जोर जबरदस्ती करने लगा |शोर मचाने पर उसकी बड़ी पुत्री आ गयी किसी तरह उसकी इज्जत बची |इसके बाद भी जब वह दरवाजा पिटने लगा तो उसने अपने पति के साथ हंड्रेड पुलिस को बुला लिया | मौके पर पहुची पुलिस तो आरोपी युवक नही मिला जाच पड़ताल कर पुलिस लौट आयी | कार्रवाई न होने से मनबढ़ युवक उसे धमकी दे रहा है | उसकी धमकी से परेशान होकर रविवार को पति के साथ थाने पहुच गयी |प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की | इस मामले मे पूछने पर पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला ने तहरीर दी है मामले की जांच की जा रही है|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…