नीरज मिश्रा
प्रयागराज। गंगापार के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले युवक की एक सामाजिक कार्यकर्ता की मेहनत ने शिनाख्त करा दी। शनिवार को पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। उसके बाद अंत्य परीक्षण हेतु चीरघर भेज दिया।
भदोही जनपद के सुरियावां थानांतर्गत सवतपुर गांव निवासी कैलाश पति यादव (25) पुत्र धर्मराज यादव की शादी ऊषा देवी के साथ हुई थी। उसके एक पुत्र व दो पुत्री हैं। वह स्नातक की पढ़ाई करने के बाद खेती किसानी करने लगा था। वह घर से 25 अक्टूबर को सुबह निकला था। 26 अक्टूबर को वह सराय ममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव के सामने नीम के पेड़ में लूंगी के फंदे से फांसी पर लटका मिला था। उस वक्त उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। उसके दाहिने हाथ में गोदना से के पी वाई लिखा था। सराय ममरेज पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था।
चीरघर में समाजसेवी मो. आरिफ ने लाश की फोटो लेकर सोशल मीडिया में वायरल किया। पुलिस को सूचना दी। तब जाकर परिवार को पता चला। शनिवार को उसका भाई सुरेश कुमार व चाचा श्रवण कुमार चीरघर पहुंचकर उसकी पहचान किए। इस तरह समाजसेवी मो. आरिफ की मेहनत की वजह से एक मृतक को अपनों का कंधा नसीब हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…