हरिशंकर सोनी
सुल्तानपुर के लंभुआ क्षेत्र के बेदूपारा गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार युवक और युवती ने एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। स्थानीय लोग मदद के बजाय कुछ लोग नवजात की फोटो खींचने लगे और कुछ वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए।
सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने नवजात को सीएचसी पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बेदूपारा गांव के नजदीक हाईवे किनारे एक युवती बैठी थी। कुछ लोगों ने उससे पूछताछ की तो वह उठकर रेल पटरी की तरफ चली गई। कुछ देर बाद लोगों ने युवती को एक युवक के साथ बाइक पर जाते देखा तो उन्हें संदेह हुआ। ग्रामीण रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे तो एक नवजात बच्ची झाड़ियों के बीच पड़ी थी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी संतोष वर्मा ने नवजात को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…