अंजनी राय
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर नहर पुलिया के समीप गुरुवार की सुबह दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में मृत युवक के साला समेत तीन घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के शाहवपुर गांव निवासी 35 वर्षीय शिवलाल यादव पुत्र जगदीश यादव गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अपने साला 25 वर्षीय श्रीकांत यादव पुत्र फौजदार यादव ग्राम लप्सीपुर थाना जहानागंज व साला के मौसेरा भाई 22 वर्षीय धनंजय यादव ग्राम बीबीपुर थाना तरवां निवासी के साथ बाइक पर सवार होकर घर से ससुराल जा रहे थे। रास्ते में कंचनपुर नहर पुलिया के पास पहुंचे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में शिवलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साला श्रीकांत यादव, साले का मौसेरा भाई धनंजय व दूसरी बाइक सवार 45 वर्षीय रामायन यादव पुत्र नंदन यादव ग्राम दर्रोपुर थाना तरवां निवासी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर तरवां थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेस से जिला अस्पताल भेजवाया। डाक्टरों ने श्रीकांत की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मृत युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर मृत युवक के परिजन व रिश्तेदार मौके पर आ गए। मृतक शिवलाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह वाराणसी की एक मिठाई की दुकान पर काम करता था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…