अंजनी राय
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के पुष्पनगर मार्ग पर स्थित सिकरौर सहबरी बाजार के समीप गुरुवार की दोपहर को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के बड़ी कोरौली गांव निवासी 17 वर्षीय मिशन पुत्र रमेश अपने मित्र 19 वर्षीय रवि राम पुत्र राजेश राम ग्राम मंजीरपट्टी थाना सरायमीर व 18 वर्षीय अर्जुन पुत्र मंगरू ग्राम चकिया थाना सरायमीर निवासी के साथ बाइक पर सवार होकर गुरुवार की दोपहर को लगभग 12 बजे पुष्पनगर की ओर जा रहा था। रास्ते में वे सिकरौर सहबरी बाजर के समीप पहुंचे थे कि उसी दौरान सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ओवरटेक करते समय बाइक सड़क की पटरी पर स्थित गड्ढे में जाने से अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक अचानक ट्रक के सामने आ गई। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर समेत दोनों युवक भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को दीदारगंज थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। ट्रक को पुलिस ने सीज कर दिया। घायल तीनों युवकों को पुलिस ने एंबुलेस से जिला अस्पताल भेजवा दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मिशन को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो उनकी चीख-पुकार से गांव में कोहराम मच गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…