सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी देर रात कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर बंथला गांव से शराब बनाकर बेचने वाले एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। छापेमारी के दौरान शराब बानने वाला मिश्रण, 5 पेटी शराब व शराब बनाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजकर उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है।
लोनी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार देर रात कोतवाली की एक पुलिस टीम बंथला गांव स्थित आईसीडी कंटेनर डिपो के निकट चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बंथला गांव स्थित एक दुकान में शराब बनाकर बेचने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर दुकान से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।
उसका एक साथी चकमा देकर मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान 5 पेटी शराब हरियाणा मार्का, शराब बनाने वाला कच्चा मिश्रण व उपकरण बरामद किए। पूछताछ में शराब कारोबारी ने अपना नाम वीरेंद्र उर्फ वीरे निवासी घिठौरा खेकडा बागपत बताया। पकड़े गये शराब कारोबारी ने अपने फरार साथी का नाम शेखर निवासी मांडला लोनी बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिर्पोट दर्ज कर गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…