अंजनी राय
बलिया : इसी 26 नवम्बर से शुरू होने वाले बृहद ‘मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान’ के सम्बन्ध में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने गुरुवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसके तहत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण होना है। कहा कि अभियान के तहत जो कार्ययोजना है, उसके हिसाब से सभी सम्बन्धित अधिकारी कार्य कराना सुनिश्चित कराएं। साफ किया कि इस अभियान पर शासन की नजर है, लिहाजा इसके किसी भी स्तर पर लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजय यादव को निर्देश दिया कि रूबेला टीकाकरण अभियान की बनी कार्ययोजना के अनुसार पत्र बनवाकर सभी संबंधित अधिकारियों को भिजवाएं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम, तहसीलदार के अलावा एबीएसए व सीडीपीओ को लगाया जाएगा। पंचायती राज विभाग के अधिकारी को भी जरूरी निर्देश दिए। यह भी कहा कि आईइसी के मद में जो भी प्रचार सामग्री आए उसे तत्काल बेसिक शिक्षा व आंगनवाड़ी विभाग, नगर पालिका के चेयरमैन और समाजसेवी संगठनों को उपलब्ध करा दिया जाए। ताकि इनके माध्यम से हर घर घर घर लोगों को इस अभियान की जानकारी हो सके।
डीएम ने कहा कि इस अभियान के सफल संचालन में बेसिक शिक्षा विभाग और आंगनवाड़ी विभाग की अहम भूमिका है। टीकाकरण अभियान के संबंध में जो बैठक हो, उसमें जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं ब्लॉक स्तर पर सीडीपीओ की उपस्थिति अनिवार्य है। डॉ अनूप सिंह ने सिंह ने ने अभियान की रूपरेखा रूपरेखा को प्रस्तुत किया। बैठक में एएसपी विजयपाल सिंह, सीएमओ डॉ एसपी राय, नपा चेयरमैन अजय कुमार, बीएसए सन्तोष राय, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी आदि समेत समाजसेवी गण भी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…