अंजनी राय
बलिया : एक अत्यंत गरीब परिवार को उसकी पांच महीनों दिन पहले भूली अम्पा नामक बच्ची ‘आशा ज्योति केंद्र’ के सहयोग से गुरुवार को वापस मिल गई। रसड़ा क्षेत्र के अखनपुरा मुसहर बस्ती निवासी गिरिजा नाथ की 7 वर्षीय बच्ची पाँच-छह महीने पहले बलिया रेलवे स्टेशन से खो गई थी। बाल संरक्षण इकाई, आशा ज्योति केंद्र व महिला हेल्पलाइन 181 के प्रयास से गुरुवार को जैसे ही वह बच्ची अपने माँ-बाप से मिली, दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्ची के परिजन भी सरकार की योजना को धन्यवाद देते नहीं थक रहे थे।
पता के रूप में बलिया की पुष्टि होने के बाद दिल्ली पुलिस उस बच्ची को लेकर बलिया आई और एक अक्टूबर को यहां की बाल संरक्षण समिति को सुपुर्द कर दिया। बाल संरक्षण समिति के आदेश पर ‘आपकी सखी आशा ज्योति केंद्र’ व 181 महिला हेल्पलाइन की टीम ने बच्ची को रसड़ा क्षेत्र में उसके बताए लोकेशन पर ले गई। काफी प्रयास के बाद बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया। गुरुवार को बाल संरक्षण इकाई में उसके माता-पिता को बुलाकर अम्पा को उसके घर भेज दिया गया। अप्पा के मिलते ही उसके माता-पिता के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…