अंजनी राय
हल्दी(बलिया) अपनी जमीन को कब्जे के लिए दर दर भटक रहे कटान पीड़ित चौबे छपरा निवासी रविंद्र मिश्र को कब्जा दिलाने के लिए शुक्रवार को स्थानीय डाक बंगले पर ग्रामीण पत्रकार असोसिएसन बैरिया के आपात कालीन बैठक हुई।जिसमें संघ ने उपजिलाधिकारी बैरिया लालबाबू दुबे व तहसीलदार गुलाब चंद्रा को ज्ञापन दिया।संघ ने चेताया है अगर आगामी बुधवार तक पीड़ित पत्रकार को कब्जा नही दिलाया गया तो संघ के सदस्य गुरुवार से तहसील प्रांगण में आमरण अनसन करेंगे।
बताया जा रहा है कि 2016 के गंगा के कटान में पत्रकार का घर समाहित हो गया था। उसके बाद पीड़ित ने बलिहार मौजा में बतौर बैनामा 45 डिसमिल जमीन लिया था। लेकिन कुछ दबंगो ने आज तक जमीन पर पीड़ित को कब्जा नही होने दिया इस पर संघ ने कमर कसते हुए तहसील प्रशासन से कब्जा दिलाने की मांग की थी।जिस पर तहसीलदार ने पुलिस के साथ मौके पर निरीक्षण कर लिया है उन्होंने संघ को भरोषा दिलाया है कि बुधवार तक पैमाइस करा कर कब्जा दिलाई जाएगी।संघ ने भी एलान किया है कि बुधवार तक मामला हल नही हुआ तो गुरुवार को आमरण अनसन शुरू कर दिया जाएगा।
इस आशय का पत्रक एस डी एम बैरिया को दिया गया।पत्रक देने वालो में अध्यक्ष सुधीर सिंह, सुधाकर शर्मा, विश्वनाथ तिवारी, शिव दयाल पाण्डेय मनन, कन्हैया तिवारी, रविन्द्र मिश्र, मुखिया जी, गुप्तेश्वर पाठक, गुड्डू दुबे, अनिल सिंह, प्रभु नाथ सिंह, सुनील पांडेय, अजय पांडेय , अतीस उपाध्याय, सतेंद्र पाण्डेय, टुनटुन तिवारी, हरेराम यादव, पिंकु सिंह आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…