उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। सीएमओ डा0 एसपी राय रविवार को स्थानीय सीएचसी पर रविवार की दोपहर में अचानक आ धमके और सबसे पहले सीसी टीवी कैमरे की नजर में स्वास्थ्यकर्मियों की हाजिरी लगाते न पाकर कड़ी नाराजगी जाहिर की और भविष्य में बायोमैट्रिक सिस्टम लगने तक सीसी टीवी कैमरे की नजर में सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हाजिरी लगवाने का सख्त निर्देश अधीक्षक डा0 जीपी चौधरी को दिया। कहा कि यह लापरवाही क्षम्य नही होगी। इसके अलावे यहां अटैच फर्माशिष्ट अशोक मिश्रा की तीन दिन की गैर हाजिरी दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। रविवार का अवकाश होने के बाद भी मौके पर इमरजेन्सी ड्यूटी पर मरीजों की सेवा करते डा. लालचन्द शर्मा को पाकर प्रसन्नता जाहिर की।
परिवार नियोजन के बारे में आन लाईन रिपोर्टिंग करने के बारे में आगामी 22 अक्टूबर से होने वाली कुल 224 एएनएम व आशा बहूओं की होने वाली ट्रेनिंग के बारे में तैयारी की समीक्षा की। उन्हें 30-30 के बैच में ट्रेनिंग दी जानी है। वापस जाते समय उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…