कमलेश कुमार
अदरी। मऊ. क्षेत्र व आसपास क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का शनिवारको श्रद्धालुओं ने बड़े ही धूमधाम से विसर्जन कर सुख समृद्धि की कामना की।
क्षेत्र के इंदारा, ब्राह्मणपुरा, इंदारा बाजार, अदरी नगर पंचायत, के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई समितियों की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया गया। शनिवार को सभी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा का गंगा में विसर्जन किया। ट्रेक्टर ट्राली में मां दुर्गा की प्रतिमा को सजाया गया था।मां दुर्गा का अंतिम दर्शन के लिए भक्त सड़क के दोनों किनारे खडे होकर मां दुर्गा का दर्शन कर रहे थे।
क्षेत्रों से श्रद्धालु तमसा नदी पहुंचे और मां दुर्गा की प्रतिमा को गंगा में विसर्जित किया।बाल दुर्गा पूजा समिति इंदारा की ओर से भव्य शोभायात्रा व झांकी निकाली गई, जिसमें सभी सुमदाय के साथ ही आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। शोभायात्रा इंदारा,अदरी के मार्गो से होते हुए तमसा घाट पहुंची। जहां ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओ ने मां दुर्गा की प्रतिमा का गंगा में विसर्जन किया। इस दौरान त्रिदेव सिंह,श्री प्रकाश सिंह, कपिजंल सिंह,रवि मदेशिया, सुरेश मदेशिया,अरविंद यादव,सुनिल सिंह,संजय पान्डेय,पप्पू मदेशिया, आदि उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…