Categories: BalliaUP

चलती बाइक से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल

अंजनी राय

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के रेवती- पचरूखिया मार्ग पर जेएस मेमोरियल स्कूल कुआंपीपर के समीप बाइक से गिर कर एक महिला घायल हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पियरौटा गांव निवासी अलमद पटेल की 27वर्षीय पत्नी संगीता मंगलवार की सायं अपने भाई के साथ बाइक से रेवती से पियरौटा जा रही थी।

जेएस मेमोरियल स्कूल कुआंपीपर के समीप अचानक चलती बाइक से नीचे गिर कर घायल हो गई।आस पास के लोगो ने उसे सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर चोट के चलते तत्काल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया।

pnn24.in

Recent Posts