अंजनी राय
सिकंदरपुर (बलिया)।:- स्थानीय क्षेत्र के श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम में छात्र संघ चुनाव का नामांकन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सुबह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा महामंत्री पद के प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ चार पहिया व दुपहिया वाहनों से नामांकन के लिए जा रहे थे जिनके समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारा लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान कॉलेज के अंदर नामांकन करने वाला प्रत्याशी जिसके साथ एक प्रस्तावक व दो समर्थकों को ही अंदर जाने दिया जा रहा था।
नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के तीन, उपाध्यक्ष पद के चार, महामंत्री पद के तीन, कलासंकाय तीन, पुस्तकालय पद के दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसडीएम राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव, थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी, इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह के साथ 80 कॉन्स्टेबल, 40 यूपी होमगार्ड, यूपी हंड्रेड की चार बाईके, एक महिला उपनिरीक्षक, तीन महिला कांस्टेबल, दंगा रोधी उपकरण से लैस आशु गैस की दो टीमें सुरक्षा के दृष्टिकोण से थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…