अंजनी राय
सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के कोड़ियापुर गांव मे बुधवार की दोपहर एक लाल बालू से भरे ट्रक UP60-CZ-7020 मे अचानक आग लग गई जिससे ट्रक धू धू करके जलने लगा आनन-फानन में ड्राइवर ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई, इस दौरान ट्रक ड्राइवर को कुछ चोटे भी आई जिसे स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
बताते चले कि थाना क्षेत्र फेफना निवासी ड्राइवर सुरेन्द्र सिंह बालू लेकर जैसे ही कोड़ियापुर ढ़ाले पर पहुचा तो उसका ट्रक ग्यारह हजार वोल्ट के तार के सम्पर्क मे आ गया और ट्रक व तार के बीच चिंगारियां निकलने लगी देखते ही देखते ट्रक धू धू कर जलने लगा, सुचना पाकर स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गये है। उक्त ट्रक का मालिक रामेश्वर पाण्डेय पुत्र सनातन पाण्डेय ग्राम पाण्डेयपुर थाना गड़वार का निवासी बताया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…