अंजनी राय
बलिया।। भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक गुरुवार की साम बांसडीह ब्लाक के डकवारा हाल में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। आयोजित बैठक में उपस्थित भाजपा सलेमपुर लोकसभा के प्रभारी हौसला प्रसाद उपाध्याय ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आगामी लोकसभा 2019 का चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये अहम है।
पार्टी के कार्ययकर्ता बूथ स्तर पर सगठन को मजबूत करने के लिये पूरी ऊर्जा के साथ अपनी ताकत झोंक दे साथ ही “हमारा बूथ सबसे मजबूत” संकल्प के साथ कार्ययकर्ता सरकार की लाभकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुचाने का कार्य करे। और साथ ही उसका लाभ दिलवाये। सलेमपुर लोकसभा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के कार्यक्रमो में लग जाये। आयोजित बैठक में पार्टी केआगामी दो बड़े कार्यक्रम 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी तथा 17 नवंबर को आयोजित बाइक रैली कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार किया गया।
इसके पूर्व लोकसभा प्रभारी हौसला प्रसाद उपाध्याय के बांसडीह प्रथम आगमन पर भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रभारी भव्य स्वागत किया तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर देवेन्द्र त्रिपाठी, लक्ष्मण दूबे, डी0के0 शुक्ला, कौशल सिंह,अजय सिंह,दिलीप गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, चन्द्रबली वर्मा,निखिलेश पांडेय, मुनजी कुमार,मनीष भारती, रामदुलार तिवारी,आदर्श श्रीवास्तव, संटू कुमार,रमेश वर्मा,अजय सिंह, संतोष दूबे सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दूबे तथा संचालन भाजपा बांसडीह मंडल महामंत्री जगत सिंह ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…