प्रदीप दुबे “विक्की”
ज्ञानपुर(भदोही) जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सनाउल्लाह शाह ने माननीय मुख्यमंत्री को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायती पत्र देकर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ज्ञानपुर के खिलाफ जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है । .
अपने भेजे गए शिकायती पत्र में सनाउल्लाह शाह ने बताया है कि ज्ञानपुर के नगर पंचायत ज्ञानपुर के अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन चलाने का अवैध तरीके से सुविधा शुल्क लेकर खुली छूट दे दी गई है । ज्ञानपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के ढ़ेला, सब्जी, किराना दुकानदारों को अवैध तरीके से एक आउटसाइडर के माध्यम से प्रतिमाह ₹200 सब्जी, फल ,ठेला व किराना के दुकानदारों से अवैध सुविधा शुल्क वसूल कर प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामानों के बिक्री करने की खुली छूट दे दी गई है। जिससे मा० उच्च न्यायालय व सरकार के नियम और निर्देश की अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ज्ञानपुर द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है। ज्ञानपुर के नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी द्वारा एक आउटसाइडर (अवैध वसूली करने वाला व्यक्ति) रखा गया है इसी आउटसाइडर से प्रतिमाह एक दुकानदार से ₹200 वसूली की जाती है। मामले को संज्ञान में लेकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…