प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) क्षेत्र के देवनाथपुर बाजार में गैस रिफिल करने का धंधा जोरों पर चल रहा है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी आज तक इस पर अंकुश नहीं लग रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है ।गैस रिफिलिंग को लेकर कई सवालिया निशान भी खड़े हो गए हैं।
अवैध काम करने वाले मिलीभगत कर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है । घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग रिफिलिंग होने के कारण उन्हें समय पर टंकी नहीं मिल पाती है । यदि पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाए तो काफी हद तक इस कारोबार पर रोक लग सकती है । भदोही ज्ञानपुर मार्ग के मध्य स्थित देवनाथपुर बाजार कई ग्राम सभाओं से जुड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की मिलीभगत से यहां बड़े सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग की जाती है। और बिक्री की जाती है। यही नहीं ज्ञानपुर नगर का एक व्यापारी भी यहां रिफिलिंग का कार्य करता है ।और महंगे दामों में बिक्री कर गरीबों को लूट रहा है ।
बताते चलें की गैस रिफिलिंग करते समय होने वाली घटनाओं में कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं घटित हो चुकी है। उस वक्त पुलिस भी घटना को लेकर सतर्क हो गई थी। लेकिन सुविधा शुल्क के नाम पर यह धंधा जोरों से शुरू हो गया है । बगैर लाइसेंस यह धंधा पुलिस की मिलीभगत से खूब फल-फूल रहा है । जबकि रिफिलिंग करने वाले बेखौफ होकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई के लिए मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…