अजीम कुरैशी
बिजनौर। जनपद के चांदपुर की भाजपा विधायक कमलेश सैनी की मिलती-जुलती शक्ल की एक महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से नाराज भाजपा महिला विधायक बिजनौर में एसपी आफ़िस के दफ्तर पर धरने पर बैठ गई है। उनका आरोप है कि विपक्षी लोगों ने एक उनके जैसी शक्ल की महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया है। उस पर उनका नाम लिखकर उसको वायरल किया जा रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत चांदपुर के इंस्पेक्टर और सीओ से भी की थी।
कार्यवाहक एसपी दिनेश सिंह का कहना है की जानकारी मिलते ही उन्होंने कथित वीडियो ग्रुप एडमिन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और वीडियो की जांच की जा रही है। अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है और यह भी पता किया जा रहा है कि यह वीडियो फेक है या इसको फर्जी तरीके से तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जैसा विधायक जी ने बताया है कि अगर उनकी शिकायत के बाद भी चांदपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है तो उनके खिलाफ भी जांच के बाद कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…