अंजनी राय
बलिया : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में तैनात खाद्य सहायक अशोक कुमार गुप्ता को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने निलंबित कर दिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच में गुप्ता भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी मिले हैं। निलंबन अवधि में अपने कार्यालय से ही सम्बद्ध रहेंगे।
अभी कुछ दिनों पहले व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराई तो पाया गया कि अशोक कुमार के मासिक वेतन के सापेक्ष उनके बैंक खाते में अधिक पैसे जमा है। साथ ही इस खाते में प्रतिमाह वेतन से अधिक की धनराशि जमा होना और वेतन से अधिक धनराशि निकाला जाना भी पाया गया है। इसके अलावा हुई जांच में प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का भी दोषी पाया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलते ही जिलाधिकारी ने खाद्य सहायक अशोक कुमार गुप्ता को निलंबित करते हुए उनके कार्यालय से अटैच कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…