Categories: NationalPolitics

अमित शाह के कार्यक्रम में महिलाओ के अंतर्वस्त्र तक की हुई जाँच, उतरवा लिया काले दुपट्टे और चुन्नी

सिद्धार्थ शर्मा

भिलाई. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भिलाई में महिला सम्मेलन को लेकर रैली की। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां आई महिलाओं और युवतियों के अंडरगारमेंट्स की भी तलाशी की। ये सब इसीलिए किया गया क्योंकि अमित शाह को कोई काली पट्टी ना दिखा दे। भाजपा के पदाधिकारी इस बात को लेकर चिंतित थे कि वहां आई कोई महिला शाह को काले कपड़े दिखा कर विरोध ना कर दे! इसीलिए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स के साथ में युवतियों की काली लेगिंस भी उतरवा ली गई। जो लड़कियां काली साड़ी, चुनरी और दुपट्टा पहनकर गईं उन्हें वहीं उतरवा कर फेंक दिया गया।

भाजपा के महिला के अस्मत के साथ खिलवाड़ करने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नेता किरनमयी नायक ने कहा, अभी तक तो युवकों के मोज़े और बेल्ट उतरवाए जा रहे थे। अब भाजपा सरकार कितनी घटिया स्तर पर नीचे गिर चुकी है कि महिलाओं के अंडरगारमेंट्स तक चेक करवा रही है। भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है लेकिन दूसरी तरफ उनके अंडरगारमेंट्स चेक कर उन्हें लज्जित कर रही है। किरनमयी नायक ने आशंका जताई कि जिन महिलाओं का अंडरगारमेंट चेक किया गया उनकी विडियो क्लिपिंग भी बनाई गई होगी, इसको लेकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया जा सकता है। आखिर महिलाओं के साथ इस तरीके का बर्ताव किसके कहने पर किया गया? क्या महिलाओं की इज्जत से बड़ी अब अमित शाह की इज्जत हो गई है जिसके लिए औरतों से लेकर लड़कियों के कपड़े उतरवा लिए जा रहे हैं!

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts