अमित शाह के कार्यक्रम में महिलाओ के अंतर्वस्त्र तक की हुई जाँच, उतरवा लिया काले दुपट्टे और चुन्नी

सिद्धार्थ शर्मा
भिलाई. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भिलाई में महिला सम्मेलन को लेकर रैली की। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां आई महिलाओं और युवतियों के अंडरगारमेंट्स की भी तलाशी की। ये सब इसीलिए किया गया क्योंकि अमित शाह को कोई काली पट्टी ना दिखा दे। भाजपा के पदाधिकारी इस बात को लेकर चिंतित थे कि वहां आई कोई महिला शाह को काले कपड़े दिखा कर विरोध ना कर दे! इसीलिए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स के साथ में युवतियों की काली लेगिंस भी उतरवा ली गई। जो लड़कियां काली साड़ी, चुनरी और दुपट्टा पहनकर गईं उन्हें वहीं उतरवा कर फेंक दिया गया।












