इमरान सागर
शाहजहांपुर : अवैध संबंधो में बाधक बन रहे पति का पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। इसके बाद घर के आंगन में शव को दफन कर दिया। गुनाह छिपाने के लिए आरोपित ने पति की गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से हत्या का खुलासा कर पत्नी और प्रेमी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव शमशेरपुर निवासी सूरज सिह (24) की पत्नी सुनीता का गांव के ही हरिओम से एक साल से संबंध थे। जानकारी होने पर सूरज ने सुनीता को समझाया, लेकिन प्यार का भूत ऐसा सवार हुआ कि उसने सूरज की बात को अनसुना कर दिया। इस पर सूरज ने उसे पीटा भी। सुनीता को बात खलने लगी। उसने प्रेमी के साथ पति की हत्या करने की साजिश रच डाली।
सुनीता के मुताबिक बीती आठ जुलाई की रात उसने हरिशंकर को घर बुलाया और उसके साथ सूरज को शराब पिलवाई। सूरज के नशे में होने पर दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसका शव पॉलीथिन में रखकर। घर के आंगन में गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया। घटना के 15 दिन बाद 23 जुलाई को सुनीता ने कांट थाने में पति के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई थी। सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा हुआ। शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों की निशानदेही गड्ढा खुदवाया। करीब चार फिट गहरे गड्ढे में सूरज का कंकाल बरामद हुआ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…