इमरान सागर
शाहजहाँपुर। मामला शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके का है। रविंद्र आजाद और उसका सहयोगी रविवार की सुबह अचानक एक मोबाइल के ऊंचे टावर पर चढ़ गए और जान देने की धमकी देने लगे। राहगीरों ने जब शोरगुल की आवाज सुनी तो टावर पर उन्हें देख हैरान रह गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीएम विजय शर्मा सहित पुलिस फोर्स पहुंची और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन दोनों युवक जमीन पर कब्जा छुड़वाने और सड़क बनवाने की मांग को लेकर अड़े रहे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।.
एसडीएम विजय शर्मा ने बताया कि युवक किसी जमीन के कब्जे को हटवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जब तक वह नीचे नहीं उतर जाते तब तक कुछ नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि इनमें से एक युवक अर्ध विक्षिप्त है जो सही से अपनी बात को समझा भी नहीं पा रहा है। फिर भी प्रशासन उसकी समस्या को सुनेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें नीचे उतरना होगा, जिसका प्रयास किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…