अनिला आज़मी
डेस्क. दोस्त की मौत का बदला लेने के लिये बेताब एक दोस्त ने अपने मृत मित्र की पुर्व प्रेमिका की हत्या कर दिया. महाराष्ट्र में 21 साल के मेडिकल स्टूडेंट की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने दोस्त की मौत का बदला लेने के लिए उसकी एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। 21 वर्षीय आरोपी का नाम अमर शिंदे बताया जा रहा है। शिंदे ने अपूर्वा यादव का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। घटना माहाराष्ट्र के लातुर जिले की है। पुलिस ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी।
हत्या के आरोप में शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के दोस्त सार्थक जाधव ने इसी साल लातूर के पास उस्मानाबाद में आत्महत्या कर ली थी। दरअसल अपूर्वा यादव ने सार्थक से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था जिसकी वजह से सार्थक ने ये कदम उठाया। अपूर्वा और उसके ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ। अपूर्वा फिलहाल बेल पर थी। कर्नाटक में मेडिकल की पढ़ाई कर रही अपूर्वा बीते कुछ दिनों से अपने परिजनों के पास थी।
पुलिस ने बताया कि हत्या मंगलवार दोपहर को हुई जब अपूर्वा लातूर स्थित MIDC के अपने फ्लैट में में अकेली थी। उसके परिजन बाहर गए हुए थे। जब उसकी मां घर लौटी तो देखा कि अपूर्वा खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने कहा कि शिंदे मंगलवार को अपूर्वा के घर में घुसा और घातक हथियार से अपूर्वा का गला रेत दिया। शिंदे ने अपूर्वा पर चाकू से हमला भी किया। शिंदे के खिलाफ धारा 302 (हत्या), 201 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को शिंदे पर तब शक हुआ जब उन्होंने जादव के परिवारवालों के दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…