Categories: Crime

हाय रे कलयुग – सगे भाइयो ने किया अपनी बहन से 4 साल तक रेप, आरोपी भाई हिरासत में

उर्वशी नेगी 

मेरठ में 2 सगे भाइयों पर अपनी ही बहन से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12वीं क्लास में पढ़ने वाली बहन का आरोप है कि उसके दोनों सगे भाई पिछले 4 सालों से उसका रेप कर रहे हैं और इस बात को सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने अपने भाइयों की हरकत को कैमरे में कैद करने के बाद एक एनजीओ की मदद ली। एनजीओ के जरिए यह मामला पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों धर्मेश और प्रशांत को हिरासत में ले लिया है।

मामला सिविल लाइंस इलाके के पांडव नगर का है। जब लड़की ने अपने सगे भाइयों पर रेप का आरोप लगाया तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लड़की ने बताया कि बीते 4 सालों से वह इस दर्द को सह रही थी लेकिन जब उससे सहा नहीं गया तब उसने इस बात को दुनिया के सामने लाने का फैसला किया। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद दोनों आरोपी भाइयों को पकड़ लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts