Categories: Crime

सुल्तानपुर – बेकाबू अपराध, दिनदहाड़े युवा व्यवसाई को मारी बदमाशो ने गोली

हरिशंकर सोनी

सुल्तानपुर। जनपद का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव जहां अपनी चरम सीमा पर चल रहा है। तो वही अपराधी भी खुलेआम पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को सलामी दे रहे हैं। शहर के विवेक नगर में मामूली विवाद एक युवा व्यवसाई को बदमाशो ने गोली मार दिया। गोली लगने से घायल हुवे युवक अजय सोनी को जिला अस्पताल लाया गया। जहा चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुवे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और चौराहे पर भगदड़ मच गई। इधर आए दिन नगर में हो रही  ताबड़तोड़ घटनाओं से जनपद में दहशत का माहोल है।  नगर कोतवाली क्षेत्र में दशहरा जैसे पावन पर्व पर गोली चलने से दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के विरोध में आक्रोशित व्यापारियों ने नगर कोतवाली में तैनात नंद कुमार तिवारी के साथ धक्का-मुक्की भी किया। परिजन घायल युवक को लेकर लखनऊ रवाना हो चुके है। घटना के सम्बन्ध में पुलिस मामले की जाँच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts