उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। इस समय लगभग एक सप्ताह से सीयर क्षेत्र में डेंगू रोग के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे लोग काफी भयभीत नजर आने लगे हैं। इसकी पुष्टि करते हुए स्थानीय सीएचसी सीयर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. लालचन्द शर्मा ने बताया है कि इधर शायद कोई दिन ऐसा न हो जो जांच के बाद डेंगू रोग का शिकार रोगी न मिला हो। कहा कि लगभग आधा दर्जन से ऊपर डेंगू के सभी रोगियों को जिला अस्पताल व बीएचयू के लिए रेफर किया जा जा चुका है। सावधानी के लिए उन्होनें कहा कि विषाक्त मच्छरों से बचाव किया जाना चाहिए। बुखार होने की दशा में चिकित्सक से परामर्श लेकर लक्षणों की पहचान के बाद तत्काल उसकी जांच करानी चाहिए।
स्थानीय नगर पंचायत के चेयरमैन व भाजपा के युवा नेता दिनेश कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी व सीएमओ का ध्यान ब्यक्तिगत् रुप से आकर्षित किया है और पूरे क्षेत्र में उचित जांच व उपचार के लिए प्रेरित करने हेतु तत्काल सचल स्वास्थ्य टीम लगाने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…