फारुख हुसैन
मैलानी खीरी, थाना क्षेत्र मैलानी में बीते दिनों हुयी मैलानी रेंज के वनरक्षक की हत्या के मामले में मैलानी पुलिस ने हत्या के आरोपी एक अभियुक्त को जेल भेज दिया है व दूसरा अभियुक्त अभी फरार है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 19 अक्टूबर की शाम मैलानी रेंज के वन रक्षक सुखपाल सिंह की हत्या हो गयी थी,
पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदम दर्ज कर लिया गया था व हत्या आरोपी को पकड़ने के लिये काफी लोगों से पूछताछ की गयी व पुलिस असली आरोपी तक पहुँच गयी,आरोपियों के पकड़ने के लिये उनकी काफी जगह तलाश की गयी।
पकड़े गये अभियुक्त जसवंत ने बताया कि घटना की रात वह गंगापुर निवासी अमरीक के घर से पैसे लेने के लिये गया था व वापस आते समय रास्ते में वनरक्षक सुखपाल सिंह द्वारा मुझसे लकड़ी चोरी सें संबंघित पूछताछ के दौरान कड़े शब्दों का प्रयोग किया था जिससे नराज हो कर मेरे पिता रमेश ने वनरक्षक पर पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर उसे बाईक से नीचे गिरा दिया व मौका पा कर मैने भी दोबारा कुल्हाड़ी सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी व हम दोनों मौके से फरार हो गयें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…