फारुख हुसैन
मैगलगंज खीरी। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकटिहा व खूंटी खुर्द बेसिक स्कूलों में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर एमडीएम के राशन समेत बर्तन आदि पर अपना हाँथ साफ कर दिया। दोनों स्कूलों के प्रधान अध्यापकों द्वारा इसकी सूचना मैगलगंज पुलिस को दी गई है।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के सिकटिहा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया। चोरों ने स्टोर रूम में रखा चावल, अरहर दाल, सरसों तेल, स्टील प्लेट, गिलास, चम्मच आदि सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने दूसरी घटना औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के खूंटी खुर्द गांव स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंजाम दी। चोरों ने एक ही परिसर में स्थित दोनों स्कूलों के स्टोर रूम के ताले तोड़ डाले और उसमें रखे गेंहूँ, चावल व आंटे की कुल आठ बोरियां, चार भगौने, दस थाली, बीस गिलास, गैस भट्ठी व सिलेंडर आदि सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को तहरीर देकर की गई है। डायल 100 पुलिस सिकटिहा स्कूल पहुंची थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…