इमरान अख्तर
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। अब आज से पाॅच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनावी विगुल बज गया। इन पांच राज्यों में नवंबर से दिसंबर के बीच मतदान होंगे जबकि उसके बाद 11 दिसंबर को सभी राज्यों के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही आज से इन पांच राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव में आधुनिक ईवीएम व वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान व तेलंगाना में चुनाव एक चरण में होंगे वहीं तेलंगाना में दो चरणों में चुनाव सम्पन्न होगे।
मध्य प्रदेश :- मध्यप्रदेश के 230 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है, जबकि 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। यहां सभी सीटों पर एक साथ 28 नवंबर को मतदान होगा।
मिजोरम :- मिजोरम में भी नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है, जबकि 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। यहां सभी सीटों पर एक साथ 28 नवंबर को मतदान होगा।
राजस्थान :- राजस्थान में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी जबकि नाम वापसी 22 नवंबर तक होगी। इसके बाद 7 दिसंबर को मतदान होगा।
तेलंगाना चुनाव :- तेलंगाना में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी जबकि नाम वापसी 22 नवंबर तक होगी। इसके बाद 7 दिसंबर को मतदान होगा।
छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख है और 26 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
पहले चरण में 18 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण के मतदान के लिए 26 अक्टूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। 2 नवंबर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। जबकि 5 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण में 72 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…