सुशील कुमार
घोसी मऊ। स्थानीय तहसील के जमालपुर विकमपुर में रविवार की सुबह 9 बजे शोहदा ए कर्बला के चेहलुम के सिलसिले से ताज़िया का जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर तक़रीर करते हुए मौलाना सैय्यद मसूदूल हसन ने कहा कि इमाम हुसैन (अ) की शहादत के बाद वो बीबियाँ सिर्फ इस लिए नहीं सोईं कि दीने इस्लाम की तकदीर जागती रहे।
ज़िंदान ए शाम में छोड़ के आयी हु ऐ भईया ये ज़ैनब बहुत शर्मिंदा है।
असीरान ए कर्बला घोसी ने दर्द भरा नौहा पढ़ा
मैं क़ैद ए शाम से मिलने को आई हूं भईया
गले लगा लो फलक की सताई हु भईया
नौहाख्वा राजू पांडेय और ऋषि पांडेय ने भी नौहा पढा
उठो उठो भईया तेरी ज़ैनब लहद पे आयी है।
जिसे सुनकर उपस्थित लोगों की आँखें नम हो गयीं।
इस अवसर पर अंजुमन ज़ुल्फेकारिया जमालपुर, अंजुमन गुलशन ए अब्बास शाहगंज भादी, अंजुमन इमामिया क़दीम रजिस्टर्ड कोपागंज, अंजुमन तंज़ीमुल हुसैनी, अंजुमन पैग़ाम ए हुसैनी जौनपुर आदि अंजुमनों ने नौहा व मातम किया।
जुलूस का संचालन साग़र आज़मी एवं मौलाना सैय्यद आबिद अली ने किया। इस अवसर पर मौलाना शफ़क़त तक़ी, मौलाना मोहम्मद आदिल अकबरपुर, मौलाना सैय्यद कल्बे हसन, ज़मानत अब्बास, मोहम्मद दानिश, जावेद हैदर, तस्वीर असग़र, मो खुशनूद, हैदर मेहंदी, शाहनवाज़ हुसैन, मोहम्मद हैदर, मो शाहिद, सिबे हसन, मीसम अब्बास, अज़हर, रुस्तम अली, मो फ़ैज़ आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…