संजय ठाकुर
मऊ। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में हुई। इसमें कुल 13 पारिवारिक मामले आए, जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से एक मामलें का निस्तारण हुआ। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि चार नवंबर 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया।
परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से इजहारुलहक और शबनम के मामले में पक्षकारों के बीच कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। वही अफरोज और अब्दुल मन्नान , सारिका सिंह और शैलेंद्र सिंह के मामले में पक्षकारो को सुलह के लिए समय दिया गया। इस दौरान श्रीदेवी और प्रभात राय, मुुुहम्मद यासीन और सालेहा, सीमा और उमेश, के मामले में एक-एक पक्षकार उपस्थित हुआ।
वही फातमा और सुफियान, नागेश गुप्ता और सपना गुप्ता, इद्रदेवी और अमृत, जकेरा खातून और जावेद मन्जर, उम्मेेेरुमान और शहनवाज, शांति और सुरेंद्र, सुदाम और सुनील के मामले में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि चार नवंबर की तिथि नियत कर पक्षकारोंं को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, विनोद कुमार सिंह, मौलवी अरसद,अर्चना उपाध्याय, दीवान चंदा सिंह, आरक्षी पुष्पा गुप्ता ने अपना योगदान दिया। बैठक में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…