रूपेन्द्र भारती
घोसी/मऊ. घोसी तहसील क्षेत्र के पकड़ी गांव में बुद्धवार को शुभ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी मऊ उमेश कुमार ने फीता काटने के साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिसके उद्घाटन टीम में मरदह क्रिकेट क्लब एवं आज़मगढ़ क्रिकेट क्लब आजमगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें आजमगढ़ की टीम विजयी रही।
दूसरी मैच जैन क्रिकेट क्लब पुराघाट एवं भीमपुरा क्रिकेट क्लब बलिया के बीच खेला गया। जिसमें पुराघाट की टीम विजयी रही। तीसरा मैच मदरसा क्रिकेट क्लब घोसी एवं जय माँ नईन क्रिकेट क्लब पकड़ी के बीच खेला गया। जिसमें पकड़ी की टीम विजयी रही।
उद्घाटन के अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मऊ उमेश कुमार एवं सपा नेता विद्युत प्रकाश यादव ने कहा कि खेल खुद से खिलाड़ियों में आपसी भाई चारगी व एकता की भावना पैदा होती है। वही शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर संयोजक अभिनव सिंह, भूपति सिंह, राजेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, देवेश सिंह, देवी शरण सिंह आदि ने क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…