Categories: National

राफेल डील में करोड़ों का घोटाला हुआ है – प्रमोद तिवारी

आदिल अहमद
गोंडा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में परिवर्तन होगा। नरेंद्र मोदी इस बार इतिहास बन जाएंगे। मैंने इतना झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा।
राफेल मुद्दे पर बोलते उन्होंने कहा कि राफेल डील में करोड़ों का घोटाला हुआ है। देश के साथ भाजपा ने विश्वासघात किया है। लड़ाकू विमान बनाने का ठेका उसको दिया, जिसने साइकिल भी नहीं बनाई। किसानों की दुखती रग पर हाथ रखते हुए तिवारी ने कहा कि भाजपा के डीएनए में किसानों को कमजोर करना है। साथ ही कहा कि नरेंद्र मोदी देश के सबसे झूठे प्रधानमंत्री हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts