सरताज खान
गाजियाबाद (लोनी). प्रशासन पटाखों की सख्ती के लिए चाहे जितना दिखावा कर ले।लेकिन अपने ही कर्मचारियों के कारण प्रशासन को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।अवैध पटाखों के कारोबार को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी काफी सख्त है।फिर भी विभागीय सांठगांठ एवं पुलिस की मेहरबानी से यह कारोबार फल फूल रहा है। जबकि हर साल इससे बड़ी धन एवं जन हानि होती है। पर सब कुछ जानकर भी अधिकारी इससे अनजान बनते है।
ऐसा ही कल देर रात लोनी क्षेत्र में हुआ एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका सुनकर लोग भयभीत हो गए। काफी देर तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुँची क्षेत्र में दहशत का माहौल दूर-दूर तक पटाखों की आवाज आ रही थी सूत्रों अनुसार यह सब अवैध रूप से 100 गज के प्लाट में चल रहा था वर्कर फैक्ट्री छोड़ भाग निकले। किसी जिम्मेदार व्यक्ति का कोई पता नही था। तो और ऐसी ही कई अवैध फैक्ट्रियां इस क्षेत्र में संचालित है। लेकिन किसी भी बड़े हादसे के बाद थोड़ी सी हलचल होती है।लेकिन फिर कुछ दिनों बाद सब ठंडे बस्ते में चला जाता है। क्योंकि सरकार द्वारा दी गई तनख्वाह से इनका गुजारा नही होता है, जब तक ऊपरी कमाई ना हो भले ही वह खून से रँगी हो इनको कोई फर्क नही पड़ता इन्हें पैसे से मतलब है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इन अवैध पटाखा फैक्ट्रियों को बंद कराने की लगाई गुहार।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…