यश कुमार
सूरत. गत 28 सितम्बर को एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार किये जाने के बाद गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया गया और सोशल मीडिया पर घृणा संदेश फैलाये गये. इसके बाद बिहार सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वालो पर गुजरात में लोगो ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. इस दौरान गुजरात से हिंदी भाषियों का पलायन भी शुरू हो गया है.
ज्ञातव्य हो कि गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर-गुजरातियों पर कथित तौर पर हमला करने के मामलों में गुजरात के विभिन्न भागों से पुलिस ने अब तक 342 लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद गुजरात में रहने वाले यूपी-बिहार के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मामलों को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से बात की. सोमवार को उन्होंने कहा कि मैंने कल शाम ही उनसे बात की थी, जो भी इस मामले में दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए. लेकिन किसी अन्य को परेशान नहीं किया जाना चाहिए. इस घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में गैर-गुजरातियों, खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने आज गुजरात बंद भी बुलाया है. इन हमलों की पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भी निंदा की है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…