शाहरुख़ खान
लखनऊ : अपने बयानों के लिये अक्सर विवादों में घिरे और चर्चा में रहने वाले वसीम रिज़वी ने आज एक बार फिर विवादस्पद बयान बाबरी मस्जिद के सम्बन्ध में दिया है उन्होंने कहा है कि बाबरी कलंक के पक्षकार मुल्ला उनके खिलाफ माहौल खराब कर उन्हें भीड़-तंत्र के जरिए मरवाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या राम की नगरी है और बाबरी ढांचा मंदिरों को तोड़कर बनाया गया था। इसलिए हिंदुस्तान की पवित्र भूमि पर बाबरी एक कलंक की तरह है।
उन्होंने कहा, ‘कट्टरपंथी सुन्नी समाज के वहाबी समर्थक मुल्ला आईएसआईएस आतंकी अबू बकर पर दिए उनके बयान को अपने खलीफा से जोड़कर उनके विरुद्ध धार्मिक उन्माद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके पीछे शिया समाज के मोहर्रम को खराब करने की साजिश है। आतंकी अबू बकर बगदादी और मुल्ला उमर हिंदुस्तान में रहने वाले मुसलमानों के खलीफा नहीं हैं और अगर कोई इनको खलीफा मानकर इनकी विचारधारा पर चलता है, तो उसे भी इस देश में आतंकियों की ही श्रेणी में माना जाएगा।’ उन्होंने कहा कि वास्तव में ये सब बाबरी ढांचे के पैरोकार हैं। यह हिंदुस्तान में एक कलंक की तरह है, जो हिंदुस्तान के मुसलमानों को एक दिन बर्बाद कर सकता है।
इसी बीच मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों ने उनके इस बयान पर कोई भी टिपण्णी करने से मना करते हुवे कहा है कि वसीम रिज़वी सिर्फ सत्ता पक्ष के नजरो में अपना नंबर बढाने के खातिर ऐसे बयानबाज़ी करते रहते है. इसको नज़रअंदाज़ करने की ज़रूरत है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…