सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी गुरुवार के दिन मानव कल्याण संस्था के अध्यक्ष ने अपने लोनी नाईपुरा स्थित कार्यालय पर नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य (भाजपा किसान मोर्चा युवा समिति) विजेन्द्र त्यागी को एक चंदन का वृक्ष भेंट करते हुए उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। तथा लोनी क्षेत्र के त्यागी समाज की तरफ से उनकी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
त्यागी ने स्वच्छता अभियान के विषय पर बोलते हुए कहा कि लोनी क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण का कार्य करना चाहिए जिसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की जरूरत है। ताकि लोनी गन्दगी मुक्त, प्रदूषण मुक्त और बीमारी मुक्त होकर एक सुंदर शहर बन सके। हम सभी को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि पेड़ ही स्वस्थ जीवन का आधार है।
इस दौरान वहां मुख्य रूप से मोहित त्यागी, सुबोध त्यागी, सुनील त्यागी, रवि शर्मा, संगीता ठाकुर, भूपेंद्र चौधरी व शिव कुमार मित्तल के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…