Categories: NationalPolitics

नहीं रहे केरल के विधायक अब्दुल रज्जाक, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

अनिला आज़मी

डेस्क। केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के विधायक पी बी अब्दुल रज्जाक का शनिवार को एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। वरिष्ठ विधायक 63 साल के थे। परिवार के सूत्रों ने बताया कि रज्जाक को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज तड़के उनका निधन हो गया। वह हृदय रोगों का इलाज करा रहे थे।

अब्दुल रज्जाक साल 2011 से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पार्टी से विधायक थे। आईयूएमएल राज्य में कांग्रेस की अगुवाई वाली विपक्षी यूडीएफ का एक गठबंधन सहयोगी है। रज्जाक केरल और कर्नाटक की सीमा पर मंजेस्वर विधानसभा से विधायक थे। वह दो बार इसी सीट से केरल विधानसभा में गए थे और फिलहाल भी वह इसी सीट से विधायक थे। साल 2016 में रज्जाक ने बीजेपी नेता के सुरेंद्रन हरा कर एक बार फिर से इस सीट पर कब्जा किया था।

रज्जाक की मौत के बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और केरल में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पी विजयन ने भी वरिष्ठ आईयूएमएल नेता और विधायक पी वी अब्दुल रज्जाक की मौत पर शोक जाहिर किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts