शाहरुख़ खान
लखनऊ। इसको लव जिहाद कहे या पति का आवारापन, मगर मामला गंभीर है. राजधानी में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिसमे 2 हिन्दू महिलाओं से एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू नाम बताकर शादी किया और उसके बाद दोनो महिलाओं के साथ शरीरिक शोषण किया। इसके अलावा आरोपी युवक पर कई और महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप है। देहरादून में दोनो महिलाओं को आरोपी युवक ने अपने पैतृक निवास में रखा था। दोनो महिला किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूट कर लखनऊ पहुंची और पहली पत्नी ने कृष्णनगर थाने में एफआईआर कराई जबकि दूसरी पत्नी ने गाज़ीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िताओं की माने तो आरोपी युवक इन्दिरा नगर में रहता है लेकिन मुकदमा दर्ज कराए कई दिन हो गया, पुलिस अभी भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम है।
आरोपी युवक की पहली पत्नी ने बताया की उसके संबंध काम के दौरान देहरादून में नमन जोशी उर्फ नईम अहमद से बने थे। नईम ने पीड़िता को अपने को हिन्दू बताया और झांसा देकर उससे शादी कर ली थी जब वह आरोपी के घर पहुंची तो उसे सच्चई का पता चला की वह मुस्लिम है। पीड़िता का आरोप है की आरोपी और उसका परिवार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते थे और मांस खिलाते थे। जब वो इसका विरोध करती थी तो नईम उसे मारता पीटता था। किसी तरह डेढ़ साल पहले वह आरोपी के परिवार वालों के चुंगल से छूट कर भाग निकली और लखनऊ आ गई। उसको यह पता चला की उसका पति लखनऊ के इंदिरा नगर में रहता है। लखनऊ में रहने के दौरान पीड़िता की मुलाकात आरोपी नईम की दूसरी पत्नी से हुई। उसके साथ भी नईम ने हिन्दू बनकर शादी की तभी दोनो ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
वहीं दूसरी पत्नी का भी यही कहना है की वह उसके साथ लखनऊ में ही काम करती थी। तभी उसका परिचय नमन उर्फ नईम से हुआ। आरोपी ने इससे भी अपने को हिन्दू बताया और शादी की। पीड़िता पहले से तलाक शुदा है और उसकी एक बेटी है। पीड़िता का कहना है आरोपी नईम उसकी बच्ची के साथ भी शरीरिक संबंध बनाता था और बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। किसी तरह दूसरी पत्नी भी चुंगल से निकली और लखनऊ पहुंच गई। अब दोनो ही पीड़िताओं ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नही हो सकी। न्याय की आस में अब वह दर-दर भटक रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…