फारुख हुसैन
बिजुआ-खीरी। एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा की नई नई योजना चला रही है, और विद्यालयो में छात्र-छात्राओं को बो हर एक सुविधा दी जा रही है जिससे गरीब तबके माता-पिता भी अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दिला सके जिससे हमारा देश शिक्षा में आगे बढ़ सके।
विद्यालय में पढ़ रहे नन्ने मुन्ने बच्चो ने बताया गुरु जी सुबह 10 बजे तक स्कूल आते है, कभी कभी गुरु जी किसी भी समय स्कूल से चले जाते है। वही विद्यालय पहुँचे अध्यापक से जब इस मामले की जानकारी ली गयी। तो बताया गया मैं सुबह छुट्टी लेना चाहता था,मगर छुट्टी नही मिल सकी जिसके चलते मैं लेट हो गया,साथ ही विद्यालय के अध्यापक राजीव कुमार वर्मा का यह भी कहना है मैं स्कूल में अकेला अध्यापक हूँ,जिसके चलते हमे कभी-कभी स्कूल के कागज जाम करने होते है,तो हमे किसी भी समय स्कूल छोड़कर जाना पड़ जाता है। अब आप खुद ही समझ चुके होंगे जब स्कूल में अध्यापक ही नही होगा, तो कैसे पढेंगे बच्चे और कैसे बनेगा बच्चो का भविष्य जब विद्यालय में नही होगा एक जिम्मेदार अध्यापक, तो किसके सहारे पढेंगे बच्चे।
विद्यालय समय से नही पहुँचते अध्यापक,
बिजुआ। बिजुआ क्षेत्र के दर्जनों प्राथमिक विद्यालयो में समय से नही पहुचे है गुरजन,जबकि विद्यालय खुलने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित किया जा चुका है इसके बाबजूद जिम्मेदार अध्यापक अपने कार्यो के प्रति सतर्क न रहकर मन चाहे समय पर विद्यालय पहुँचते है।
कैसे पढ़ेंगे बच्चे जब गुरुजी रहते गायब
बिजुआ। बिजुआ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यायल रामालक्षना में अध्यापक समय से स्कूल नही पहुँचते है,जबकि स्कूल में एक अध्यापक की तैनाती है, जब वो खुद एक-एक घण्टे विद्यालय लेट जायेगे तो कैसे होगी बच्चो की पढ़ाई, विद्यालय में पढ़ रहे बच्चो ने बताया गुरु जी 10 बजे तक स्कूल आते है, जिसके चलते बच्चो की पढ़ाई भी बाधित होती नजर आ रही है।
इस सम्बन्ध में खंड शिक्षा अधिकारी बिजुआ संजय राय ने हमसे बात करते हुवे कहा कि उच्च प्रथमिक विद्यालय रामालक्षना में एक अध्यापक (राजीव कुमार वर्मा) की तैनाती है,वो अवकाश लेना चाहते थे लेकिन उनको बीआरसी से तत्काल विद्यायल आने को कहाँ गया था जिसके चलते लेट हो गए है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…