सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी दशहरा पर्व के खास अवसर पर लोनी -निठौरा मार्ग के निकट भारतीय राष्ट्रीय एकता दंगल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन वहा बतौर मुख्य अतिथि बुलाए गए बसपा नेता ईश्वर मावी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। दंगल में भारत केसरी सुभाष पहलवान व लीलू पहलवान सहित अन्य कई बड़े पहलवान भी शामिल हुए।
मावी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि लोनी में खिलाड़ियों को कोई सुविधा नहीं मिलने के बाद भी यहा के खिलाड़ियों ने कई बार अलग-अलग खेलों में लोनी का डंका बजाया है। यदि लोनी के खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधा मुहैया कराई जाए तो वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश व लोनी का नाम ऊंचा कर सकते हैं। दंगल में छोटे स्तर के पहलवानों से लेकर कई बड़े पहलवानों ने भी शानदार कुश्तियों का प्रदर्शन किया और दर्शकों की खूब वा वाही लूटी।
इस अवसर पर गुलफाम पहलवान, बब्बू पहलवान, मोसिन पहलवान, खलीफा बिंदू, खलीफा लियाकत, सभासदो में शामिल इसरार, रहीश भैया, असफाक, निसार सैफी,मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…