सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हो रही रामलीला आयोजको द्वारा विजयदशमी के दिन रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला जलाया गया। इस मौके पर जमा भीड़ ने मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा के दौरान रामलीला मंचन का भी खुलकर आनंद लिया।
जहां आयोजकों द्वारा निश्चित समय अनुसार रात के लगभग 9 बजे रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। जबकि इससे पूर्व वहां पहुंचे लोनी कोतवाली प्रभारी उमेश पांडे व उनकी धर्मपत्नी ने श्री राम तिलक की रस्म निभाते हुए आशीर्वाद लिया और धर्म लाभ उठाया।
इस दौरान वहां प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक श्री पवन मावी, चेयरमैन संजय मावी, राम लीला के डायरेक्टर सुनील मावी, मेला प्रभारी राजेश मावी, अरुण मावी, अध्यक्ष राजेश्वर झा, महासचिव शंकर शर्मा, मुन्ना मोरिया एवं कमेटी के अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपरोक्त के अतिरिक्त मंडोला बिहार योजना से प्रभावित 6 गांव के किसानों ने विजयदशमी के मौके पर सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली और आवास-विकास परिषद द्वारा दी गई पीड़ा का दंश झेल रहे किसानों ने वहां रावण का पुतला जलाया।
जबकि क्षेत्र में आयोजित लालबाग, बलराम नगर व मेन बाजार लोनी में आयोजित रामलीला कमेटी द्वारा क्षेत्र में बैंड बाजों व भजन कीर्तन मंडली के अलावा मनमोहक झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकाली। इस मौके पर पुतला दहन स्थल के अलावा लोनी में मेलों का आयोजन किया गया था जहां भारी संख्या में मेला देखने आने वाले लोगों ने उसका खूब लुफ्त उठाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…