कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) कोपागंज विकास खण्ड के अदरी नगर पंचायत स्टेशन रोड वार्ड नं. 5 जनकल्याण दुर्गापूजा समिति स्थित मन्नत वाली माता मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात देवी जागरण व महिसासूर के वध के अलावा कई आकर्षण झाकी का आयोजन किया गया। हरिद्ववार की भजन मण्डली से आए भजन गायकों नें भक्तिगीतों की मनोहारी प्रस्तुति कर आध्यात्मिक समां बांध दिया। पूजा ने मां शारदे तुम्हे आना होगा, वीणा मधुर वजाना होगा। चलो माॅ के दरवार चले की गीतों पर श्रोताओं को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। और पूरा अदरी इंदारा स्टेशन बाजार भक्तिमय हो गया।
हाहाकार भोले जी…,न मैं खाऊ लड्डू पेडा, न मिश्ररी मिलाई, ये गणेश की मम्मी बस एक लोटा भांग पिलादा, गीतों पर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। इस अवसर पर जनकल्याण दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष पप्पू मद्धेशिया, पप्पू मोदनवाल, सुरेश मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, बिल्लू, सुनील, आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…