कमलेश कुमार
अदरी(मऊ). पुलिस के गश्त की पोल खोलते हुए शुक्रवार रात कोपागंज थाना के महुआर बसगितिया गांव में चोरों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता राजभर के घर से 13 हजार नकदी और लाखो रूपये के आभूषण उठा ले गए। दो बजे रात को गीता राजभर की नींद खुलने पर देखा कि दरवाजा खुला पड़ा है। दूसरे कमरो में जाकर रखा बक्से गायब था। सूचना पर थानाध्यक्ष ने गृहस्वामी से पूछताछ करने के बाद चोरों की तलाश में जुट गए, लेकिन पता नहीं चला।
महुआर बसगितिया गांव निवासी गीता राजभर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रह चुके है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गीता राजभर सपरिवार भोजन करने के बाद सोने के लिए अलग-अलग कमरे में चले गए। अर्धरात्रि के बाद चोर मकान के पीछे से शौचालय के सहारे छत पर जाकर अंदर घुस गए। चोरों ने जिन कमरों में लोग सो रहे थे उसके बगल के बंद एक कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखे बक्से उठा कर मकान के पीछे ले गए। धान की खेत में घर से सौ मीटर की दुरी पर चोर तोडने के बाद सामान भाग गए। रात करीब दो बजे बक्सा केे तोड़ कर फेक दिया।
दो बजे रात को जब महिला की नींद खुली तो वह कमरे से बाहर निकली तो देखा बगल के कमरे का ताला टूटा है। कमरे में रखा बक्से गायब है। शनिवार की सुबह खोजबिन के बाद बॉक्स घर से सौ मीटर की दुरी पर धान की खेत में पाया गया। जिसमें बॉक्स से सारा सामान चोर चुरा ले गए। गीता राजभर ने बताया कि 13000 नकदी, सोने की दो अंगूठी, एक हार, चांदी का एक जोड़ी पहुची, दो कान का झुमका, एक मांगटिका और कुछ कपड़े ले गए है। वही पास में स्थित सुभाष राजभर के घर मे से सोने का कनफूल, दो जोड़ा पायल, दस हजार नगदी सहित एक एनराइड मोबाइल भी साथ ले भागे।
सुभाष के लड़के की तबियत खराब थी वह लगभग 2 बजे बाथरूम जाने के लिए गया तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है उसने घर वालो को बताया घर वाले उठ चोर चोर चिल्लाने लगे फिर गीता राजभर का परिवार भी जग गया वो भी देखे की घर का सामान अस्त व्यस्त है। लोगो ने पुलिस को सूचना दी। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसओ कोपागंज चोरों की खोजबीन में लग गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…