कमलेश कुमार
अदरी(मऊ). दशहरा के दिन अमृतसर हादसे को देखते ही अब इंदारा रेलवे के सटे किया गया मेला का आयोजन को देखते हुए रेल प्रशासन काफी सक्रिय दिख रहा है। रेल प्रशासन ने चालक, गार्ड और गेटमैन को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए हैं। इसके अलावा रेलवे लाइन के किनारे भीड़ को देखकर चालक ट्रेन रोक देगा। रेलवे प्रशासन बरत रहा सतर्कता।
रेलवे लाइन से भीड़ न हटने पर ट्रेन रोककर रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दें। गेटमैन व गैंगमैन भी भीड़ या मेला दिखाई देने पर तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दें। स्टेशन मास्टर सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम, आरपीएफ व स्थानीय पुलिस को जानकारी दें। इंदारा में हर साल मेला मैदान में लगाया जाता है मेला । हजारो की भीड़ होती है। मेले में काफी संख्या में लोग रेल लाइन को पार कर आना जाना करते है। स्टेशन के आने जाने वाली जगहों पर आरपीएफ के जवान मुस्तैद है। ताकि कोई घटना होने से बचाया जा सके। इसमें आईपीएफ मऊ डीके राय, चौकी प्रभारी सुधीर राय, राजेश राय, अवधविहारी यादव, रत्नाकर राय आदि लोग जमे रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…