तारिक आज़मी
वाराणसी. अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने स्वानी सानन्द जी महाराज के मृत्यु पर बड़ा प्रश्न उठाते हुवे कहा है की उनकी मृत्यु संदेहास्पद है और उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम होना चाहिये. उन्होंने सरकार से मांग किया है कि स्वामी सानंद की अंतिम इच्छा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शोध छात्रो को सौप दिया जाये.
उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार यदि यह सन्देश देना चाहती है कि जो गंगा की बात करेगा उसकी हत्या हो जाएगी तो हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इस देश में गंगा के लिए पहले भी हमारे पूर्वजों ने बलिदान किया है और आज भी गंगा भक्त गंगा के लिए कुछ भी कर गुजरने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि सानन्द जी के चले जाने से गंगा अभियानम् नहीं रुकेगा । यह निरन्तर चलता रहेगा।
स्वामी – अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने सरकार से निम्न माॅग किया है –
1 – स्वामी सानन्द जी के शरीर का पोस्टमार्टम हो। क्योंकि हमें शंका है कि उनकी हत्या हुई है।
2 – स्वामी सानन्द जी का शरीरं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को सौपा जाए। क्योंकि उन्होंने हमसे यह कहा था कि मेरे चले जाने के बाद मेरे शरीर को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मेडिकल के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए दिया जाए।
साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती सरकार से मांग करते हुवे कहा है कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत हत्या प्रतीत हो रही है इस कारण सरकार से हमारी मांग है कि इसकी जांच के लिये सीबीआई को नियुक्त किया जाये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…