इमरान अख्तर
नई दिल्ली : आश्रमों में चल रहे गड़बड़ झाले पर कसी प्रशासन और शासन की नजरो के बीच आज सतलोक आश्रम संचालक रामपाल पर सुनवाई करते हुए अदालत ने रामपाल सहित सभी 30 आरोपियों को दोषी करार दिया है। सतलोक आश्रम मामले में संत रामपाल सहित सभी 30 आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद 16 और 17 अक्टूबर को सजा का एलान किए जाने की खबर है। हिसार की सेंट्रल जेल में लगी अदालत में न्यायाधीश डीआर चालिया ने सुनवाई की।
बता दें कि नवंबर 2014 में सतलोक आश्रम में हुए विवाद में पांच महिलाओं और एक बच्चे की मौत हुई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सतलोक आश्रम संचालक रामपाल सहित 30 लोगों पर 302, 343 और 120बी के तहत केस दर्ज किया। तब से लेकर अब तक सुनवाई का दौर जारी है और रामपाल भी जेल में ही कैद हैं।
वहीं, वीरवार को अदालत के फैसले मद्देनजर हिसार में धारा-144 लगाई गई। रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर ट्रेनों और बसों में यात्रियों की चेकिंग की गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने और रामपाल समर्थकों को हिसार आने से रोकने के लिए हिसार आने वाली 15 ट्रेनों को रद्द कर दी गई। कई जिलों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…