Categories: NationalPolitics

हिंदुत्व के नाम पर हमे लड़ाने वाले नेता मुस्लिमों के घर ब्याहते हैं अपनी बेटियां – ओमप्रकाश राजभर

शाहरुख खान

लखनऊ. सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जो लोग हिंदू व मुस्लिम के नाम पर हम लोगों को लड़ाते हैं वह खुद ही अपने बच्चों की शादी मुस्लिम परिवारों में करवाते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, प्रवीण तोगड़िया व अशोक सिंघल के नाम गिनाएं। राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव भाजपा के इशारे पर काम रहे है। उनको सुरक्षा व आवास देकर भाजपा ने इसे साबित कर दिया है।

राजभर ने बुधवार को पिसावां इलाके में कई सभाओं को सम्बोधित किया और कहा कि मैं दलितों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा हूं। भाजपा ने मुझसे वादा किया था कि अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण मिलेगा लेकिन अब तक नहीं मिला। मैं अतिपिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा हूं। सत्ता का स्वाद चखने नहीं आया। अब मेरा मन ऊब गया है।

राजभर ने कहा कि हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए। राम मंदिर नहीं चाहिए। पहले सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर व इंजीनियर बनते थे पर अब सरकारी स्कूल बेहाल हैं। राम मंदिर पर कहा कि यह अदालत के फैसले व समझौते के आधार पर ही बनेगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts