हिंदुत्व के नाम पर हमे लड़ाने वाले नेता मुस्लिमों के घर ब्याहते हैं अपनी बेटियां – ओमप्रकाश राजभर

शाहरुख खान
लखनऊ. सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जो लोग हिंदू व मुस्लिम के नाम पर हम लोगों को लड़ाते हैं वह खुद ही अपने बच्चों की शादी मुस्लिम परिवारों में करवाते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, प्रवीण तोगड़िया व अशोक सिंघल के नाम गिनाएं। राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव भाजपा के इशारे पर काम रहे है। उनको सुरक्षा व आवास देकर भाजपा ने इसे साबित कर दिया है।

राजभर ने कहा कि हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए। राम मंदिर नहीं चाहिए। पहले सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर व इंजीनियर बनते थे पर अब सरकारी स्कूल बेहाल हैं। राम मंदिर पर कहा कि यह अदालत के फैसले व समझौते के आधार पर ही बनेगा।











